20 Apr 2024, 14:37:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अजय ने 'तानाजी' देखने के लिए सेना प्रमुखों को सराहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 10:08AM | Updated Date: Jan 21 2020 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता व निर्माता अजय देवगन ने भारतीय सेना के तीनों प्रमुखों (सेना, नौसेना, वायुसेना) का 'तानाजी : द अनसंग वारियर' देखने के लिए आभार व्यक्त किया है। अजय ने ट्वीट किया, "तीनों प्रमुखों के साथ शाम बिताने का सम्मान मिला। तानाजी को इतना प्यारा देने के लिए आप लोगों का शुक्रिया।"

फिल्म की स्क्रीनिंग दिल्ली में रविवार शाम को की गई थी। हरिंदर सिक्का जिनकी किताब 'कॉलिंग सहमत' पर फिल्म 'राजी' बनी है, वह भी इस दौरान उपस्थित रहे।

अजय की यह ट्वीट सिक्का के ट्वीट पोस्ट के बाद आई, जिसमें सिक्का ने लिखा था, "हैशटैगतानाजी ने इतिहास बना दिया। सेना, नौसेना और वायुसेना के तीनों प्रमुखों ने साथ बैठकर यह फिल्म देखी। अजय देवगन और काजोल बहुत शानदार। दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय हीरो की मंत्रमुग्ध करने वाली फिल्म। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »