29 Mar 2024, 05:43:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पेरियार से संबंधित बयान को लेकर रजनीकांत के खिलाफ मामला दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 1:47AM | Updated Date: Jan 20 2020 1:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुड्डुचेरी। द्रविड़ विदुथलई कषगम (डीवीके) ने ईवीएन रामास्वामी पेरियार की रैली को लेकर दिये गये विवादास्पद बयान के विरोध में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। डीवीके के अध्यक्ष लोगू अयप्पन ने ग्रैंड बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि अभिनेता रजनीकांत ने पेरियार की 1971 में सलेम की रैली से संबंधित तथ्यों से छेड़छाड़ कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। अयप्पन ने कहा कि अगर पुलिस रजनीकांत के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकामयाब रही तो डीवीके उन सभी सिनेमाघरों के बाहर धरना प्रदर्शन करेगा, जहां रजनीकांत की फिल्म ‘दरबार’ प्रदर्शित हो रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »