28 Mar 2024, 15:41:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म को क्रिटिक और ऑडियन्स दोनों के ही अच्छे रिव्यू मिले हैं। अजय देवगन की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और जल्द ही 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। दूसरे हफ्ते में भी तानाजी अच्छी कमाई कर रही है। तानाजी का नवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।
 
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने लगभग 13 करोड़ का बिजनेस किया है। तानाजी ने आठवे दिन 10.06 करोड़ का बिजनेस किया था और टोटल 128.97 करोड़ हो गया था। नवे दिन का बॉक्स ऑफिस मिलाकर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 141 करोड़ कमा लेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »