28 Mar 2024, 20:19:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हेरा फेरी 3 से अक्षय और परेश रावल के साथ धमाल मचायेंगे सुनील शेट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 11:28AM | Updated Date: Jan 17 2020 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन सुनील शेट्टी का कहना है कि वह हेराफेरी 3 में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ काम करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी वाली फिल्म हेराफेरी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल फिर हेराफेरी बनाया गया जिसे भी दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म के तीसरे पार्ट बनाने की काफी समय से कोशिश की जा रही है लेकिन बात बनती नही दिख रही। सुनील शेट्टी ने  कन्फर्म किया कि 'हेरा फेरी 3' बनेगी और यह प्रोसेस में है।

सुनील शेट्टी ने 'हेरा फेरी 3' के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'हेरा फेरी 3' बनेगी और यह प्रोसेस में है। यह ठंडे बस्ते में नहीं गई है और जरूर बनेगी। 'हेरा फेरी 3' हम तीनों के साथ ही बनेगी क्योंकि हम तीनों को इसमें दिलचस्पी भी है। कुछ समस्याएं थीं जो अब धीरे-धीरे सुलझ रही हैं। चर्चा थी कि 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार नहीं होंगे और उनकी जगह जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन फिल्म का हिस्सा होंगे। लेकिन अब सुनील शेट्टी के बयान से साफ है कि अक्षय भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »