19 Apr 2024, 17:46:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कैब ड्राइवर से बुरी तरह से डरी सोनम, बोली- मैं बुरी तरह से हिल गई...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 3:22PM | Updated Date: Jan 16 2020 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों ट्रेवल कर रही हैं इस दौरान उनके साथ एक के बाद एक बुरी घटना हो रही है। कुछ वक्त के पहले सोनम का लगेज ट्रेवल करते हुए गुम हो गया था और अब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वो बुरी तरह से हिल गई हैं। सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'मैंने लंदन उबर के साथ कुछ भयावह एक्सपीरियंस किया है। आप कृपया ध्यान रखें। बेस्ट होगा कि आप यहां की लोकल कैब और पब्लिक परिवहनों का इस्तेमाल करें और सुरक्षित रहें। मैं बुरी तरह से हिल गई हूं।
 
सोशल मीडिया पर सोनम के इस ट्वीट के बाद उनसे कमेंट कर के उनके दोस्त और यूजर्स पुछने लगे कि क्या हुआ. एक यूजर ने लिखा, क्या हुआ सोनम? लंदन में कैब का इस्तेमाल करने वाले इंसान के तौर पर ये मेरे लिए जानना मददगार साबित होगा। इस पर सोनम कपूर ने जवाब दिया कि उनका कैब ड्राइवर मानसिक रूप से परेशान था और उन पर चिल्ला रहा था। उन्होंने आगे ये लिखा, 'मेरे ड्राइवर अस्थिर था और जोर-जोर से चिल्ला रहा था। मैं लास्ट में बहुत बुरी तरह से डर गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »