मुंबई। सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अमिताभ बच्चन की आंख में हाल ही में एक सफेद हिस्से पर काले रंग का धब्बा पड़ गया है। जिसके लिए वह डॉक्टर के पास तुरंत सलाह लेने भी पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन क्या की जांच करने के बाद डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि ऐसा उनके साथ उम्र बढ़ने के कारण हुआ है। इसके बाद अमिताभ को उनकी मां के पल्लू की याद आने लगी है इतना ही नहीं इस संबंध में उन्होंने ट्विटर पर भी एक पोस्ट शेयर किया है।
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके लिखा है कि बाई आंख फड़कने लगी है। सुना था ये अशुभ होता है जब डॉक्टर को दिखा रहे हैं तो डॉक्टर को तो निकला है एक काला धब्बा आंख के अंदर डॉक्टर बोला कुछ नहीं है। ज्यादा उम्र की वजह से जो सफेद हिस्सा आंख का होता है वह घिस गया है। जैसे बचपन में मां अपने पल्लू को गोल बनाकर फूंक मारकर गर्म करके आंख में लगा दी थी। उसी तरह कीजिए आपको बिल्कुल ठीक हो जाएगा।