23 Apr 2024, 16:29:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वरुण धवन की फटी जींस देख अनुष्का ने उड़ाया मजाक, किया ये कमेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2020 1:28AM | Updated Date: Jan 15 2020 1:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3’ को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन बीते दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर से लेकर गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अब वरुण के फैन्स उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच वरुण धवन ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है इसमें वह दो डॉग्स के साथ नजर आ रहे हैं वरुण धवन ने इस तस्वीर को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया है।

तस्वीर में वरुण धवन व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ ब्लैक लेदर जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने रिप्ड डेनिम जीन्स पहनी हुई है। तस्वीर के लिए वरुण डॉग्स के साथ पोज दे रहे हैं वरुण धवन ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की तो अनुष्का शर्मा ने इस पर थोड़े मजे लिए हैं। अनुष्का ने इस पर कमेंट किया और वरुण धवन से पूछा है कि रिप्ड जींस के लिए डॉग्स जिम्मेदार हैं। अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'क्या ये डॉग्स आपकी जींस खाने के दोषी हैं?'    

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »