28 Mar 2024, 14:45:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तानाजी ने की ताबड़तोड़ कमाई, कमा डाले इतने करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 10:03AM | Updated Date: Jan 14 2020 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त कलेक्शन किया है। तान्हाजी ने तीन दिनों में 61 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली है। रविवार को फिल्म के कलेक्शंस में जोरदार उछाल आया। अजय देवगन के करियर की यह तीसरा बेस्ट ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन है।

बता दें कि तान्हाजी ने रविवार को 26.08 करोड़ का ज़बर्दस्त कलेक्शन किया, जिसके साथ तीन दिनों का कलेक्शन 61.75 करोड़ हो गया है। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 15.10 करोड़ के साथ शानदार ओपनिंग ली थी और दूसरे दिन यानी शनिवार को 20.57 करोड़ की कमाई कर ली है। तानाजी ने हिंदी के साथ मराठी में भी रिलीज़ की गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »