29 Mar 2024, 04:27:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रसिद्ध उडि़या फिल्मकार मनमोहन महापात्र का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2020 10:19PM | Updated Date: Jan 13 2020 10:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। उडि़या फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एवं लेखक मनमोहन महापात्र का सोमवार को यहां निधन हो गया। वह  69 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। उन्हें कुछ दिन  पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज शाम उन्होंने अंतिम सांसे ली। मनमोहन को उनकी फिल्मों के लिए रिकार्ड आठ साल तक राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। इन फिल्मों में ‘निशिता स्वप्ना’ , ‘माझी पहाचा’ , ‘क्लांता अपराहना’ ,  ‘नीरबा झादा , ‘सीता राति’ और ‘भिन्ना समाया’ शामिल है। उनकी फिल्म ‘रजत कमल’ ने भी 1982 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था और  यह फिल्म भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘इंडियन पैनोरमा’ वर्ग  में चयनित हुई थी। मनमोहन के निधन की जानकारी मिलते ही बहुत सी फिल्मी हस्तियां उनके आवास पर पहुंची और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »