28 Mar 2024, 16:10:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘बॉब बिस्वास’ में अभिषेक के साथ काम करेंगी चित्रांगदा सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 10:37AM | Updated Date: Jan 12 2020 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रागंदा सिंह फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में अभिषेक बच्चन के साथ काम करती नजर आ सकती है। शाहरूख खान, जूनियर बी अभिषेक बच्चन को लेकर फिल्म 'बॉब बिस्वास' बना रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक एक क्रूर हत्यारे के रोल में नजर आएंगे। 

फिल्म को लेकर अभी से फैंस के बीच एक­साइटमेंट बढ़ चुकी है। यह फिल्म सुजॉय घोष की 'कहानी' के रहस­यमय कैरक्­टर बॉब बिस्वास पर बेस्ड है। चर्चा है कि इस फिल्म में अभिषेक के ऑपोजिट चित्रांगदा सिंह को कास्ट किया जा रहा है। इस साइको थ्रिलर का डायरेक्शन सुजॉय की बड़ी बेटी दिया घोष कर रही हैं। फिल्म में कोलकाता को प्रमुखता से दिखाया जायेगा और इसकी शूटिंग 20 जनवरी 2020 से शुरु होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »