28 Mar 2024, 21:30:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस एयरलाइंस ने सोनम कपूर को ऐसे लगाया चूना तो भड़क उठीं अभिनेत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 2:52AM | Updated Date: Jan 12 2020 2:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अक्‍सर इन दिनों फिल्‍मों से दूर हैं। हालाकिं सोनम कपूर अपने इंस्‍टाग्राम और ट्विटर पर एक्टिव रहती हैं। आजकल उनका एक ट्वीट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने यह ट्वीट ब्रिटिश एयरवेज के संबंध में किया है। उन्‍होंने इस ट्वीट में जानकारी दी है कि सफर के दौरान उनका लगेज फिर से गुम हो गया है। इसके बाद उन्‍होंने ब्रिटिश एयरलाइंस पर जमकर गुस्‍सा निकाला है। हालांकि इसकी जानकारी नहीं मिली है कि वह कहां से कहां तक सफर कर रही थीं। सोनम कपूर ने ट्वीट कर जानकारी दी है, 'मैंने महीने में तीसरी बार ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से सफर किया और एयरलाइंस ने दूसरी बार मेरा लगेज खो दिया।

मुझे लगता है मैंने इससे सीख ले ली है। अब मैं कभी भी दोबारा ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में सफर नहीं करूंगी।' ब्रिटिश एयरवेज पर गुस्‍सा जहिर करता हुआ सोनम कपूर का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। सोनम कपूर ने इसका जवाब भी गुस्‍सा जाहिर करते हुए दिया। उन्‍होंने लिखा, 'हां, वहां ये सब हो चुका है। लेकिन यह काफी बड़ी असुविधा है। यह बहुत ही बेकार सर्विस और मैनेजमेंट है।' इसके बाद एयरलाइंस ने माफी मांगी और सोनम कपूर को आश्‍वस्‍त किया कि जल्‍द ही उनका लगेज खोजकर उन्‍हें पहुंचाया जाएगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »