20 Apr 2024, 12:53:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टाइगर की मम्मी को दिशा ने बोल दिया आंटी, फैंस बोले - सासू है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 3:09PM | Updated Date: Jan 11 2020 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिशा पटानी और आदित्य राय कपूर की फिल्म मलंग का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। इस बीच दिशा ने फिल्म मलंग से जुड़ा एक छोटा सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। उस पोस्ट पर कमेंट करते हुए टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने लिखा- तुम शानदार लग रही हो। आयशा के इस कमेंट का रिप्लाई करते हुए दिशा ने लिखा- शुक्रिया आंटी।
 
लेकिन कुछ फैंस को दिशा पटानी का आयशा श्रॉफ को आंटी कहना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। दिशा के कमेंट के नीचे एक फैन ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि आंटी नहीं मॉम कहो। वहीं, एक फैन ने लिखा- आपकी सासू..वैसे फैंस को हमेशा से ही टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की जोड़ी पसंद आती रही है। जाहिर है, अब जब मामला ऐसा हो, तो टाइगर की मां को दिशा का आंटी कहना उनके फैंस को कहां पसंद आएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »