मुंबई। बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती दिखाई दे रही हैं। सामने आई इन ताजा तस्वीरों में बिपाशा बसु पति के साथ बोल्ड अंदाज में दिखाई दी। बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बसु की सेल्फी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बिपाशा बसु ने खुद इस तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए तहलका मचाया है। हॉलिडे एन्जॉय करती नजर आई बिपाशा बसु एक तस्वीर में पति करण सिंह ग्रोवर के साथ भी दिखाई दी। बिपाशा बसु ने एक साथ अपनी कई सेल्फी फोटोज शेयर की हैं। नए साल का जश्न मना रही बिपाशा बसु का ये अंदाज उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आ रहा हैं। बिपाशा बसु की ये तस्वीरें देख उनके फैंस खूब तारीफें भी करते दिखाई दिए।