मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो काफी हॉट है। इन तस्वीरों में प्रियंका पति निक जोनस के साथ दिख रही हैं। दरअसल, प्रियंका हाल ही में कैलिफोर्निया में 77 वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड शो में पहुंची। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं। लुक की बात करें तो 37 की प्रियंका प्लंजिंग नेकलाइन पेस्टल पिंक ऑफ-शोल्डर गाउन में एलिगेंट थीं। उन्होंने अपने आउटफिट को एक स्टेटमेंट डायमंड नेकपीस और इयररिंग्स के साथ एक्सेसराइज़ किया। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को साइड-पार्टिंग स्टाइल में सेट किया था।