19 Apr 2024, 13:33:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका ने इस फैन के साथ एयरपोर्ट पर काटा केक, रणवीर भी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 12:03PM | Updated Date: Jan 5 2020 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने बर्थडे के मौके पर दीपिका, लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। दीपिका लखनऊ में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। दिलचस्प बात ये है कि दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी इस सेलिब्रेशन में उनके साथ हैं।
 
एयरपोर्ट पर दोनों को साथ में लखनऊ के लिए रवाना होते देखा गया। इस दौरान दीपिका पादुकोण का एक फैन एयरपोर्ट पर केक लेकर पहुंचा था। दीपिका ने इस दौरान केक कट किया और फैन को भी केक खिलाया। रणवीर सिंह हंसते-हंसते उस फैन को देख रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »