25 Apr 2024, 14:27:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस सिंगर के गाने से फेमस हुईं सपना, गदें कमेंट की वजह से की थी खुदकुशी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 12:20AM | Updated Date: Jan 5 2020 2:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी  ने एक्टिंग की दुनिया में ऐसा नाम कमाया है। जिससे सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। अपने डांस से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी जिस भी कॉन्सर्ट में जाती हैं, दर्शक बेकाबू हो जाते हैं। सपना की फैन फॉलोइंग खासतौर पर 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाने के बाद बढ़ी। असलियत में ये गाना सपना का नहीं बल्कि डीसी मदाना का है। कौन हैं डीसी मदाना जिनके गाने की वजह से सपना इतनी बड़ी स्टार बनीं आइए आपको बताते हैं। डीसी मदाना हरियाण के बेहद पॉपुलर सिंगर हैं। उन्होंने 'आजा मैं तेरे लाड लडाऊं', 'काजल डोरे', खास बहू जैसे गाने गाए हैं। लेकिन उनका सबसे प्रसिद्ध गाना 'तेरी आंख्या का यो काजल' माना जाता है।

इस गाने को लिखा था वीर ढैय्या ने और संगीत दिया था वी आर ब्रोज ने। गाने में अपनी आवाज दी थी डीसी मदाना ने। डीसी मदाना ने अब तक करीब 30 से 35 गाने गाए हैं। एक वक्त था जब सपना रोज आने वाले भद्दे और आपत्तिजनक मैसेज और कमेंट्स से तंग आकर खुदकुशी करना चाहती थीं। ये सब तब हुआ जब साल 2016 में सपना पर अपने एक गाने में दलित विरोधी शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगा और गुड़गांव में उनके खिलाफ एससी/एसटी ऐक्ट के तहत केस भी दर्ज हुआ हालांकि बाद में मामला शांत हुआ और उन्हें बचा लिया गया। सपना अभी राजनीतिक पार्टी भाजपा की सदस्य हैं। सपना ने जमीन से आसमां तक का सफर तय किया है।    

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »