23 Apr 2024, 15:17:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दमदार अभिनय से खास पहचान बनायी दीपिका पादुकोण ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2020 10:24AM | Updated Date: Jan 4 2020 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार की जाती है जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री मे अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनायी है। दीपिका का जन्म पांच जनवरी 1986 को हुआ। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण देश के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। दीपिका ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। वर्ष 2006 में प्रदर्शित कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की।

वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से दीपिका ने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म में दीपिका के अपोजिट शाहरूख खान थे। शाहरूख दीपिका की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। साथ ही फिल्म भी सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म के लिये दीपिका को फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »