25 Apr 2024, 23:12:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वरुण धवन ने अभिनेत्री के साथ किया ऐसा काम, देखते रह गए सभी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2020 1:24PM | Updated Date: Jan 3 2020 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता वरुण धवन स्विट्जरलैंड में गर्लफ्रेंड संग छुट्टियां बिताकर मुंबई लौटे आए हैं। बीती रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। मुंबई आते ही वरुण ने एयरपोर्ट पर ही अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी'का प्रमोशन भी शुरु कर दिया है। दरअसल,वरुण की को-स्टार नोरा फतेही डांस क्रू के साथ एक्टर को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची। इस दौरान दोनों ने एयरपोर्ट पर जमकर मस्ती की। इस दौरान वरुण काउबॉय लुक में दिखे। वरुण रेड शर्ट, ब्लू डेनिम और ब्राउन जैकेट में हैंडसम दिखे।
 
इसके साथ उन्होंने हैट ली थी। वहीं नोरा की बात करें तो वह पिंक हुडी के साथ मैचिंग ट्रैक पैंट में स्टाइलिश दिखीं। मिनिमल मेकअप, ओफन हेयर्स और ब्लैक शूज उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वरुण संग नोरा की मस्ती करते की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »