20 Apr 2024, 05:51:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका पादुकोण ने कार्तिक को लेकर दिया ये बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2020 1:20PM | Updated Date: Jan 3 2020 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि कार्तिक आर्यन अपने काम के प्रति काफी केंद्रित और इमानदार हैं। कार्तिक ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कार्तिक की काफी फैन फॉलोइंग है। कार्तिक की फैन्स की लिस्ट में एक और नाम दीपिका का जुड़ गया है।
 
दीपिका कार्तिक को काफी पसंद करती हैं। दीपिका ने कहा कि उन्होंने कार्तिक को इंस्टाग्राम पर देखा और पाया कि वह वास्तव में क्यूट हैं। उन्होंने कहा कि कार्तिक बहुत मेहनती है। हालांकि उन्होंने कबूल किया कि वह उनसे कई बार नहीं मिली है लेकिन उन्हें लगता है कि वह काम के प्रति बेहद केंद्रित और प्रेरित हैं। दीपिका ने कहा कि कार्तिक वह सब करेंगे जो उन्हें ऊपर ले जा सके, वह इस बारे में ईमानदार हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »