29 Mar 2024, 14:35:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जेल जा सकती हैं ये मशहूर अभिनेत्री - नेहरू पर दिया था ये....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 12:40PM | Updated Date: Dec 16 2019 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। नेहरू-गांधी परिवार पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में अभिनेत्री व मॉडल पायल रोहतगी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। बूंदी पुलिस उन्हें पकड़ कर राजस्थान ले गई है। पायल रोहतगी ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। बंदी पुलिस उनको आज एसीजेएम कोर्ट में पेश करेगी। अदालत तय करेगा कि पायल को बेल मिलेगी या जेल। 
 
बता दें कि पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने रविवार के दिन अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पायल ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर पर दी थी। हाई प्रोफ़ाइल मामला होने के चलते पुलिस ने कोर्ट के बाहर और अंदर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर लिए हैं। क्योंकि पायल सेलिब्रिटी हैं, इसके चलते कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में भीड़ पहुंच सकती है।
 
पायल रोहतगी ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था, इसमें नेहरू-गांधी परिवार पर आपत्तिजनक बातें कहीं गईं थीं। जिसके बाद उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66, 67 में मुकदमा दर्ज किया गया है।" जानकारी के मुताबिक ये मुकदमा बूंदी के सदर थाने में दर्ज हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »