28 Mar 2024, 15:45:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मोदी सरकार के खिलाफ हुए महेश भट्ट, बोले - करूंगा विरोध...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 12:04PM | Updated Date: Dec 16 2019 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों देशभर में नागरिकता कानून को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है।  इस मामले पर बॉलीवुड की कई हस्तियों का समर्थन मिल रहा है। वही फिल्म मेकर महेश भट्ट ने संविधान की शपथ लेते हुए कहा कि वो अपने डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं करेंगे। सोशल मीडिया पर महेश भट्ट ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो संविधान की शपथ ले रहे हैं। भट्ट कहते हैं, 'हमें लगता है कि नागरिकता संशोधन बिल भेदभाव करता है और यह संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन करता है। हम इस बिल का विरोध करते हैं।
 
अगर ये कानून बन जाता है तो हम इसका बायकॉट करेंगे। महेश भट्ट आगे कहते हैं, 'हम प्रतिज्ञा लेते हैं कि यदि हमारी नागरिकता को लेकर कोई कागजात मांगे जाते हैं तो हम इसे जमा नहीं कराएंगे। भारत का संविधान अमर रहे. भारत की एकता अमर रहे. हमें अपनी एकता और अनेकता में गर्व है. हम शपथ लेते हैं कि हर नागरिकों के साथ समानता का व्यवहार करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »