29 Mar 2024, 18:24:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान पेप्सी के लिये कैंपेने करने जा रहे हैं। सलमान खान काफी समय के बाद कोला स्पेस में प्रमोशन के लिए वापसी करने जा रहे हैं। थम्स अप का प्रमोशन करने के बाद अब वह पेप्सी का प्रमोशन करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि पेप्सिको के साथ सलमान की दो साल की डील हुई है जिसके लिए उन्हें 15 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि वर्ष 2020 में पेप्सी सलमान खान के साथ मिलकर 360 डिग्री कैंपेन चलाने वाली है। सलमान खान इन दिनों फिल्म दबंग 3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »