29 Mar 2024, 11:32:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में मलाइका बेहद दिलकश अंदाज में डांस फ्लोर पर आग लगाती दिखाई दे रही हैं। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में मलाइका, प्रियंका चोपड़ा के एक गाने पर जमकर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। बता दें कि मलाइका सूरत में एक शादी समारोह को अटेंड करने गई है। यूजर्स और फैंस उनकी इस डांस को सोशल मीडिया पर खूब लाइक और शेयर कर रहे है।
 
मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने फैशन सेंस और लव-लाइफ के चलते लाइमलाइट में रहती हैं। एक दूसरे वीडियो में मलाइका स्टेज पर होस्टिंग करती भी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वो दुल्हन और दूल्हे को बुलाती हैं। हालांकि कई लोग यह अटकलें लगा रहे थे कि उनके साथ इस शादी समारोह में अर्जुन कपूर भी मौजूद रहेंगे लोकिन ऐसे नहीं हुआ। आपको बता दे अक्सर मलाइका और अर्जुन को साथ में देखा जाता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »