29 Mar 2024, 02:47:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका के पति को डेट करना चाहती हैं ये दिग्‍गज अभिनेत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 11:20AM | Updated Date: Dec 6 2019 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस बीच भूमि पेडनेकर हाल ही में अभिनेता कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ एक टीवी शो को दिए गए इंटरव्यू में पहुंची। इस दौरान भूमि से पूछा गया कि वह किस सिलेब्रिटी को स्टॉक करना पसंद करती हैं तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर स्टॉक करती हैं। 
 
भूमि का मानना है कि प्रियंका शानदार तरीके से अपनी जिंदगी जीती हैं। भूमि ना केवल पीसी की फैन हैं बल्कि उनके पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की भी फैन हैं, जिसके बारे में कॉफी विद करण में खुद उन्होंने बताया था। इस शो में भूमि ने बताया था कि अगर उन्हें बॉलीवुड में कभी किसी के बॉयफ्रेंड या पति को डेट करना हो तो वो प्रियंका के पति को करेंगी क्योंकि वो सेंसेशन हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वो काफी क्यूट भी हैं। 
 
इससे पहले करण जौहर के चैट शो पर भूमि ने कहा था कि वह प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को भी काफी पसंद करती हैं और अगर उन्हें किसी और के बॉयफ्रेंड या पति को डेट करने का अवसर मिले तो वह प्रियंका चोपड़ा के पति निक ही होंगे क्योंकि वह अपने आप में एक बड़ी सनसनी हैं। आपको बता दें कि मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पति पत्नी और वो' 6 दिसंबर को थिअटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा भूमि, करण जौहर की पीरिड ड्रामा मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आने वाली हैं|
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »