29 Mar 2024, 18:41:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी संग ली क्रायोथेरेपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2019 2:59PM | Updated Date: Dec 4 2019 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने एक फोटो शेयर की हैं जिसमे ये क्रायोथेरेपी ट्रीटमेंट लेते नजर आ रहे हैं। दरअसल, फरहान और शिबानी ने क्रायोथेरेपी ट्रीटमेंट लिया है। साथ ही थेरेपी के दौरान का अपना अनुभव भी शेयर किया है। आपको बता दें कि क्रायोथेरेपी में काफी कम तापमान में रहना होता है और यह तापमान माइनस 100 डिग्री से भी ज्यादा होता है। इस दौरान थेरेपी लेने वाले शख्स को तेज ठंड में कुछ मिनटों तक रहना होता है। अब इसका चलन बढ़ रहा है और इसके कई फायदे भी होते हैं।
 
फरहान और शिबानी ने भी इस थेरेपी को लिया। फरहान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- क्रायोथेरेपी... ठंड किसी भी हाल में मेरा कुछ नहीं कर सकती। फोटो में दिख रहा है कि वो काफी कम तापमान में खड़े हैं और उन्होंने इस फोटो का क्रेडिट अकीरा का दिया है। इसके अलावा शिबानी के तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें वो थेरेपी लेती नजर आ रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »