28 Mar 2024, 20:26:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनाक्षी सिन्‍हा बोलीं - मैं 50 की होती तो 22 साल के हीरो से...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2019 1:33PM | Updated Date: Dec 4 2019 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' में दो एक्ट्रेस से रोमांस करते नजर आएंगे। एक सोनाक्षी सिन्हा और दूसरी, बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं सई मांजरेकर. फिल्म का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से सलमान के सई से रोमांस करने की खूब चर्चा हो रही है। कारण? सई सलमान से 32 साल छोटी हैं। ट्रेलर के बाद एक बार फिर बड़े मेल एक्टर्स का अपने से उम्र में काफी छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करने की बहस छिड़ गई है। क्विंट ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से मेल और फीमेल एक्टर्स के बीच उम्र के इस फासले के बारे में बात की। 
 
सोनाक्षी से जब पूछा गया कि सलमान खान 21 साल की लड़की से रोमांस कर रहे हैं, लेकिन फिल्मों में कभी बड़ी हीरोइन और छोटे हीरो को साथ नहीं दिखाया जाता। कभी माधुरी दीक्षित और ईशान खट्टर साथ में रोमांस करते दिखाई नहीं दिए, तो इसपर सोनाक्षी ने कहा, 'क्या आप माधुरी दीक्षित को ईशान खट्टर के साथ रोमांस करता देखना चाहेंगे। ये थोड़ा अजीब है। मैंने कभी इसे इस तरह से नहीं देखा।
 
सोनाक्षी ने कहा कि ये सलमान से पूछा जाना चाहिए की वो क्या खाते हैं, क्या करते हैं, जो हर फिल्म में अपने से कम उम्र की लड़कियों के साथ रोमांस कर रहे हैं। सलमान के लंबे करियर की तारीफ करते हुए सोनाक्षी ने कहा, 'इंडस्ट्री में इतने लंबे समय तक टिके रहने के लिए हैट्स ऑफ, वो आज भी उतनी ही लगन के साथ काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि ऐसा कुछ अचीव करना शानदार है। अगर आपको इससे कोई तकलीफ है, तो आप जाइए और उनसे पूछिए।
 
सोनाक्षी ने कहा कि अगर वो 50 साल की होती, तो उन्हें 22 साल के लड़के के साथ रोमांस करना अजीब लगता। उन्होंने ये भी कहा कि समाज ऐसी फिल्मों को एक्सेप्ट कर रहा है, जिसमें हीरो कम उम्र की हीरोइनों संग रोमांस कर रहे हैं, लेकिन वो बड़ी उम्र की हिरोइन को छोटे उम्र के हीरो के साथ पसंद नहीं करता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »