19 Apr 2024, 03:07:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण पर फिल्म बनाएंगे नीरज पाठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2019 8:33PM | Updated Date: Dec 3 2019 8:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बॉलीवुड निर्देशक और लेखक नीरज पाठक महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। राइट या रॉन्ग और भइयाजी सुपरहिट जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके नीरज पाठक ने यहां वशिष्ठ नारायण सिंह के जीवन पर फिल्म बनाये जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वह फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर एक्सल एंटरटेनमेंट के तले वशिष्ठ नारायण सिंह की बायोपिक का निर्देशन करने जा रहे हैं। इस फिल्म को बनाने के राइट्स वशिष्ठ नारायण सिंह के परिवार वालों से ले लिये गये हैं।

उन्होंने कहा कि वह वशिष्ठ नारायण सिंह के जीवन से काफी प्रभावित रहे हैं और काफी समय से उनके जीवन पर फिल्म बनाना चाहते थे और उनका यह सपना अब सच होने जा रहा है। नीरज पाठक ने बताया, ‘‘मैंने वशिष्ठ नारायण सिंह जी के बारे काफी कुछ पढ़ा और सुन रखा था। मैं उनसे मिलने और उनके बारे में अधिक से अधिक जानना चाहता था। जब मैं पहली बार उनके घर गया था तो मुझे घर की दीवारों में गणित के तमाम सूत्र लिखे दिखे थे। तभी मुझे लगा था कि वशिष्ठ नारायण जी की अद्भुत कहानी दुनिया के सामने आनी चाहिए। मुझे इस बात का बेहद दुख है कि यह फिल्म हम उनके निधन के बाद शुरू कर पा रहे हैं। मेरी बड़ी इच्छा थी कि ये फिल्म वह देख पाते। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »