मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कि शादी को एक साल हो चुका है। दोनों ने बीते रविवार को शादी की पहली सालगिरह मनाई है और इस स्पेशल समय पर दोनों के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ढ़ेर सारी बधाईयां दी। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस समय ट्विटर पर प्रियंका और निक के फैन ने एक न्यूबॉर्न बेबी के साथ उनकी फोटो को फोटोशॉप किया है और इस मोनोक्रोम तस्वीर में प्रियंका एक बच्चे को कंधे पर लिए नजर आ रही हैं जो आप देख सकते हैं।
वैसे आप देख सकते हैं निक जोनस इस फोटो में बच्चे के माथे को चूमते दिखाई दे रहे हैं। वैसे तो इस तस्वीर में कोई सच्चाई नहीं है और यह महज एक फोटोशॉप्ड तस्वीर है लेकिन फिर भी लोग इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। बात करें प्रियंका की तो उन्होंने बीते दिनों मदरहुड की बात पर PTI को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'उन्हें बच्चे जरूर चाहिए लेकिन अभी इस बारे में उन्होंने कुछ सोचा नहीं है।