28 Mar 2024, 16:46:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हैदराबाद गैंगरेप पर सलमान खान बोले - ये सब रोकने के लिए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2019 12:20PM | Updated Date: Dec 1 2019 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुए गैंगरेप और मर्डर के बाद पूरा देश गुस्‍से में है। इस बीच बॉलीवुड खेमे में भी इस खबर को लेकर भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। अब सुपरस्टार सलमान खान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि सभी को साथ मिलकर ये सब खत्म करने के बारे में सोचने की जरूरत है।
 
सलमान ने ट्विटर पर कहा- इंसान के भेष में शैतान। निर्भया और पशु चिकित्सक डॉक्टर समेत जिन महिलाओं के साथ ऐसे हादसे हो रहे हैं इन्हें तुरंत रोकने की जरूरत है। सभी को साथ मिलकर ये कदम उठाना होगा. इससे पहले किसी और महिला के साथ ये सब हो बहुत जरूरी हो गया है कि हम सब साथ मिलकर इस कुकर्म के खिलाफ आवाज उठाएं और हमारे बीच रह रहे ऐसे दरिंदों का खात्मा करें।
 
सलमान ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महज एक कैंपेन तक सीमित नहीं रहना चाहिए।  अब वक्त आ गया है कि ऐसे राक्षसों के खिलाफ सारे मिलकर खड़े हों  भगवान महिला डॉक्टर की आत्मा को शांति दे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »