29 Mar 2024, 03:47:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर बॉलीवुड एक्टर की हुई बुरी हालत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 1:42PM | Updated Date: Nov 30 2019 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय मिश्रा ने ट्रेन में मुश्किल जर्नी का वीडियो शेयर किया। बॅालीवुड एक्टर संजय मिश्रा ने रेल में सफर करते हुए एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अगस्त क्रांति ट्रेन में अटेंडेंट की सीट में लेटे हुए नजर आ रहे है। जिसके पास 2-3 पुलिस कर्मी खड़े हुए है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा,  'कभी पैसेंजर, कभी अटेंडर....सिर्फ जिंदगी के सफर का आनंद ले रहा हूं और ऑप्शन क्या है।' इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही अपने कमेंट्स दे रहे हैं। 
 
आपको बता दें कि कॉमेडी और शानदार एक्टिंग के सरताज बॅालीवुड एक्टर संजय मिश्रा का जन्म 6 अक्टूबर 1963 को पटना में हुआ था। उनके जन्म के बाद बॉलीवुड अभिनेता मशहूर अभिनेता बिस्वजीत ने आर्शीवाद भी दिया था। एक्टर के पिता  शम्भूनाथ मिश्रा की बात करें तो वह फेमस पत्रकार थे। संजय ने अपनी शिक्षा वाराणसी से केंद्रीय विधयालय बीएचयू कैम्पस से की। इसके बाद  साल 1989 इन्होंने बैचलर की डिग्री करने के बाद साल 1991 में राष्ट्रीय ड्रामा स्कूल में एडमिशन लिया। संजय के पिता का निधन होने के बाद उन्होनें एंक्टिग छोड दिया और ऋषिकेश में वापस आकर एक ढाबे पर काम करने लगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »