28 Mar 2024, 23:23:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनन्या पांडे ने सुहाना खान को लेकर किया बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 1:12PM | Updated Date: Nov 29 2019 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान दोनो काफी अच्छी दोस्त हैं और एक साथ एक ही स्कूल में पढाई भी की है। अनन्या पांडे ने खुलासा करते हुए बताया कि सुहाना खान काफी ज्यादा टैलेंटेड हैं। स्कूल में जब भी कोई प्रोग्राम होते थे सुहाना खान अक्सर लीड रोल करती थीं जबकि मैं हमेशा बैकग्राउंड में रहती थी। उन्होने ये भी बताया कि सुहाना खान एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ काफी शानदार सिंगर भी है।
 
अक्सर देखा जाता है कि सुहाना और अनन्या एक साथ टाइम बिताते हुए नजर आते रहते हैं। साथ ही दोनो कई बार वेकेशन्स पर भी जाते हैं।अनन्या पांडे ने तो अपनी बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर दी है लेकिन सुहाना खान अभी भी इसकी तैयारी कर रही हैं। हालांकि वो कभी कभी प्ले करती हुई नजर आ जाती हैं। शाहरुख खान ने सुहाना के करियर को लेकर कहा था कि वो जो मर्जी हो वो कर सकती हैं। ये पूरी तरह से उसपर ही निर्भर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »