29 Mar 2024, 18:16:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर को सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वे कहीं घूमने निकले हैं। लेकिन वे दोनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अगले शेड्यूल के लिए मनाली रवाना हुए थे। रणबीर और आलिया जैसे ही मनाली पहुंचे। वहां के लोकल उनके जोरदार स्वागत के लिए पहुंच गए।
 
मनाली में रणबीर और आलिया के स्वागत की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही हैं। रणबीर और आलिया को मनाली के निवासियों ने पारंपरिक पहाड़ी टोपी और मफलर पहनाया और फूलों को गुलदस्ता भी दिया।  दोनों इतना प्यार पाकर और ऐसा शानदार स्वागत देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »