29 Mar 2024, 20:22:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। इन दिनों  अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुखियों में है। हाल में मुंबई मिरर से हुई बातचीत में लॉरेन में बताया कि वह अंदर से बुरी तरह से टूट चुकी थीं। वह लोगों को ऐसे दिखा रही थीं कि जैसे वह बहुत खुश हों लेकिन ये सच्चाई नहीं थी। वह काफी दुखी और परेशान थीं। इन्हीं परेशानियों के चलते लॉरेन नशा करने लगी थीं। एल्कोहल और ड्रग्स उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया था। मुंबई मिरर से बात करते हुए उन्होने कहा कि वो लोगों को ऐसे दिखा रहीं थीं कि वो काफी ज्यादा खुश हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।
 
उन्होने कहा कि उनकी नशा उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया था। जब इन चीजों के लत से निकलने में उन्हे मुश्किल हुई तो उन्होने इसके लिए थेरपिस्ट का सहारा लिया था। लॉरेन लगातार मेहनत करती रहीं हैं और इस लत से खुद को 2 साल में निकलकर लाईं। एक्ट्रेस का मानना है कि ऐसा लग रहा था जैसे उनका नया जन्म हुआ है। लॉरेन का कहना है कि जब कोई तस्वीर लेने के लिए कहता था तो उनको अजीब लगता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »