25 Apr 2024, 10:27:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान की 'दबंग 3' में मुन्‍नी के वजाय 'मुन्ना बदनाम हुआ'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 2:47PM | Updated Date: Nov 12 2019 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' जल्द ही रिलीज होने वाली है। 'दबंग' के पॉपुलर गीत 'मुन्नी बदनाम' हुई से इंस्पायर और इस फिल्म के एक और गाने 'मुन्ना बदनाम हुआ' का ऑडियो रिलीज कर दिया गया है। गाने को रिलीज किए जाने के चंद घंटों के भीतर ही यूट्यूब पर इसे लाखों बार सुना जा चुका है। इससे पहले मूवी के गाने एक-एक कर रिलीज हो रहे हैं। 'मुन्ना बदनाम हुआ' में बादशाह, कमाल खान और ममता शर्मा ने आवाज दी है।  इसे सलमान और सोनाक्षी पर फिल्माया गया है। खास बात ये है कि इस गाने को सलमान ने अपनी आवाज़ दी है। 'दबंग 3' के 'नैना लड़े' गाने का ऑडियो भी सामने आ चुका है। इसे सलमान और सई मांजरेकर पर फिल्माया गया है। 'दबंग 3' का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। इसमें सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और सई मांजरेकर भी नज़र आएंगे। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »