20 Apr 2024, 18:41:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Birthday Special : अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी परिणीति चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 12:35PM | Updated Date: Oct 22 2019 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज 31 वर्ष की हो गयी। परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 हरियाणा के अंबाला में हुआ। परिणीति चोपड़ा दरअसल प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है। वह बैंक निवेशकर्ता बनना चाहती थी लेकिन मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से व्यापार, वित्त और अर्थशास्त्र में स्रातक करने के बाद वह 2009 की आर्थिक मंदी के दौरान वापस भारत लौट आई। परिणीति चोपड़ा इसके बाद जनसंपर्क सलाहकार के तौर पर यश राज फिल्मस से जुड़ गई।
 
बाद में परिणीति ने अभिनेत्री के तौर पर यशराज फिल्मस के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध साइन किया। परिणीति ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म लेडिज वर्सेज रिकी बहल से की। इस फिल्म में परिणीति ने एक छोटी सी भूमिका निभायी थी। इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित भी की गयी थी।
 
वर्ष 2012 में परिणीति को यशराज बैनर तले बनी फिल्म इश्कजादे में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके अपोजिट अर्जुन कपूर थे जो बतौर अभिनेता उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म इश्कजादे में परिणति और अर्जुन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इश्कजादे टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म के लिये परिणति को स्पेशल मेंशन राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »