26 Apr 2024, 04:29:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

50 साल की उम्र में फिर शादी करने जा रही है ये मशहूर अभिनेत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 11:49AM | Updated Date: Oct 22 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज की कुछ तस्‍वीरें सामने आई है। इन तस्‍वीरों में वह दुल्हन के गाउन में नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि जेनिफर लोपेज 50 साल की उम्र में एक बार फिर शादी की तैयारियां कर रही हैं। इन तस्वीरों को उनकी शादी से पहले का वैडिंग शूट भी बताया जा रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। उल्लेखनीय है कि मार्च में जेनिफर ने एनाउंस किया था कि वह जल्द ही मंगेतर एलेक्स रोड्रिगेज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अब कहा जा रहा है कि यह वैडिंग गाउन तस्वीरें एलेक्स के लिए शादी से पहले का टीजर है।
 
हालांकि, सच्चाई यह है कि जेनिफर को गुरुवार रात न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में अपनी नई फिल्म 'मैरी मी' के लिए एक शादी के दृश्य को फिल्माते समय दुल्हन के गाउन में देखा गया है और यह तस्वीरें शूटिंग के दौरान की हैं। ये आई दुल्हन! दरअसल 50 वर्षीय जेनिफर लोपेज ने गुरुवार रात न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में अपनी नई फिल्म 'मैरी मी' के लिए शादी के दृश्य को फिल्माते समय एक बहुत खूबसूरत व्हाइट दुल्हन के गाउन में उन्हें देख लोग दंग रह गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »