28 Mar 2024, 19:01:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

क्या सलमान को है मर्दाना कमजोरी! दवा देने पहुंचे ये एक्‍टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 1:43PM | Updated Date: Oct 21 2019 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेड इन चाइना’ का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव एक बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी बातों में फंसाकर लोगों के सामान बेचता है। आपको याद होगा कि कुछ दिन पहले राजुकमार ने लियोनार्डो डिकैप्रियो को गुजराती स्टाइल में पैन बेचा था। अब राजकुमार ने ‘स्त्री’ यानी श्रद्धा कपूर को अपना प्रोडक्ट बेचने की कोशिश की तो एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया जो आपने कभी सोचा नही होगा।
 
 दरअसल राजकुमार ने अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। अब वो मर्दाना कमज़ोरी को दूर करने के लिए एक दवा रहे हैं। जी हां, ‘मेड इन चाइन’ का प्रमोशन करने के दौरान ही वो ये दवा बेच रहे हैं। दवा के तौर पर वह सूप बेच रहे हैं। यही सूप बेचने के लिए वो सलमान खान के पास पहुंच गए हैं। दरअसल राजकुमार इस फिल्म में एक बिजनेसमैन का रोल प्ले कर रहे हैं। ऐसे में वो अपने सपने को पूरा करने के लिए चीन चले जाते हैं। यहां पर वो सक्सेस का ऐसा फार्मूला निकालते हैं, जिससे वो पूरी दुनिया में फेमस हो सकते हैं। उसी ‘सक्सेस के फॉर्मूले’ को राजकुमार प्रमोशन के दौरान बेच रहे हैं।
 
इसी क्रम में राजकुमार श्रद्धा कपूर के पास भी मर्दाना कमज़ोरी की दवा बेचने पहुंचे थे। अब वो सलमान खान के पास ये दवा बेचने पहुंचे हैं। राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वो सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में राजकुमार सलमान से कह रहे हैं कि, ‘सलमान भाई, आपको पता ही होगा हम लोग अपना एक प्रोडक्ट बेच रहे हैं मैजिक सूप! ये सूप मर्दों के बहुत काम आता है।’
 
बता दें कि राजकुमार राव की मेड इन चाइना 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मौनी रॉय, गजराज राव, बमन इरानी और परेश रावल भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी टक्कर मिलने वाली है, क्योंकि दिवाली के वक्त कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »