28 Mar 2024, 21:54:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिट रहने के लिए ये चीजें खाते हैं सनी देओल, इन्‍हें नहीं लगाते हाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 11:22AM | Updated Date: Oct 21 2019 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्शन हीरो के तौर पर मशहूर सनी देओल 63 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर, 1956 को पंजाब के लुधियाना जिले में हुआ था। सनी देओल की फिल्में उनके दमदार डायलॉग की वजह से जानी जाती हैं। 'ढाई किलो का हाथ जब पड़ता है तो आदमी उठता नहीं, उठ जाता है'- इस डायलॉग के लिए मशहूर सनी अपनी रियल लाइफ में भी काफी फिट हैं। फिट रहने के लिए वे रेगुलर वर्कआउट करते हैं। बता दें कि सनी हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाते हैं। उनके हेल्दी रहने का एक और सीक्रेट ये भी है कि वो शराब और सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाते। 
 
सनी देओल के लिए खुद को फिट रखना ही उनकी पहली जरूरत है। वे नियमित योगा और एक्सरसाइज करते हैं। हालांकि, पीठ की समस्‍या के चलते वो अब वेट लिफ्टिंग नहीं करते। रोज आउटडोर गेम्‍स खेलने की कोशिश करते हैं। टेबल टेनिस और स्‍क्‍वैश के अलावा सनी जब भी कहीं बाहर शूटिंग करते हैं तो पहाड़ों पर ट्रैकिंग करना नहीं भूलते। उनका मानना है कि फिजिकली और मेंटली फिट रहने के लिए स्पोर्ट्स से बेहतर कुछ नहीं है। इसके अलावा वे रोज स्विमिंग करते हैं।
 
सनी रेगुलर एक्‍सरसाइज के साथ आराम और खाने का भी पूरा ध्यान रखते हैं। वे जंक फूड, शराब और सिगरेट से दूर रहते हैं। मिठाई को वे हाथ तक नहीं लगाते। सनी देआल ज्‍यादातर घर में बना खाना ही पसंद करते हैं। खाने में वे रोटी, दाल, चावल सब्जी, पापड़ खाते हैं। सनी को स्प्राउट्स बहुत पसंद है। उनकी डाइट में दूध-दही और हरी सब्जियां जरूर होती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था- 'मुझे मेथी के परांठे बहुत पसंद हैं। मैं समय पर लंच-डिनर करता हूं। और हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाता हूं, शायद इसलिए मैं फिट रहता हूं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »