28 Mar 2024, 18:15:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका ने मनाया पहला करवा चौथ - शेयर की ये तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 3:05PM | Updated Date: Oct 18 2019 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी शादी के बाद पति निक जोनस के साथ अपना पहला करवाचौथ मनाया है। प्रियंका ने अपनी एक तस्‍वीर शेयर की है, जिसमें वह पति निक के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। वहीं निक प्यार से उनके साथ बैठे हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि वह करवाचौथ सैन डियागो में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में मना रही हैं। इससे पहले प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ एक तस्वीर साझा की थी।
 
जिसमें वह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी मेहंदी की तस्वीर भी साझा की है। एक अन्य तस्वीर में वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं, प्रियंका ने इसमें सिंदूर लगाया हुआ है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में चूड़ियों के साथ भी तस्वीर साझा की है। यहां देखें प्रियंका की चूड़ियों के साथ तस्वीर।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »