20 Apr 2024, 15:40:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नेहा कक्कड़ को लड़के ने जबरदस्‍ती पकड़ा, लगा चूमने और...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 11:10AM | Updated Date: Oct 18 2019 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिऐलिटी शो इंडियन आइडल छोटे परदे पर धमाल मचा चुका है। आए दिन सिंगिंग का हुनर दिखाने के लिए कंटेस्टेंट देश के कोने कोने से आ रहे हैं। लेकिन हाल ही में 'इंडियन आइडल' का एक वीडियो तेजी से खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जहां कंटेस्टेंट अपनी सिंगिंग के जरिए जज को खुश करने में लगे थे तो वहीं, शो पर आकर एक कंटेस्टेंट ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे वहां मौजूद लोग हैरान हो गए।
 
पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ इस शो की जज है। शो में हमेशा देखा गया है कि जज को खुश करने के लिए कंटेस्टेंट हमेशा कुछ नई-नई चीजें करते हैं। इस बार एक एक कंटेस्टेंट ने नेहा कक्कड़ को खुश करने के लिए सारी हदे हीं पार कर दी। दरअसल सोशल मीडिया पर इंडियन आइडल के सेट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का नेहा कक्कड़ को जबरन किस करता दिखाई दे रहा है।  
 
इंडियन आइडल के सेट पर नेहा को किस करते इस कंटेस्टेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर सोनी टीवी के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें दिखाया जा रहा हैं कि एक लड़का ऑडिशन देने के लिए आता है और कहता है नेहा पहचाना मुझे- नेहा उसे पहचान कर उसके पास आती है और वो लड़का उन्हें एक- एक करके साथ में लाए गिफ्ट्स देता है और नेहा उसे गले लगी है तभी वो लड़का अचानक नेहा को किस कर लेता है। लड़के की इस हरकत से वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »