मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इस तस्वीर में प्रियंका अपने पालतू डॉगी के साथ घूमती हुई नजर आ रही है। इस दौरान प्रियंका ने पहले कुत्ते को गोद में ले रखा था व उसके बाद उसे वॉक करवाती नजर आईं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा का पालतू डॉगी भी उन्हीं की तरह बहुत ज्यादा फेमस है। इतना ही नहीं इस डॉगी का इंस्टाग्राम पर एक एकाउंट भी है, जिसके लाखों फॉलोअर्स हैं। कई बार अपने कपड़े को सुर्खियों में आया ये डॉग प्रियंका को बहुत ज्यादा पसंद है व प्रियंका चोपड़ा कई बार इसके साथ स्पॉट हुई हैं। वहीं इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने वाइट मिडी ड्रेस पहन रखी थी, जिस पर पिंक फूल बने हुए थे।