28 Mar 2024, 14:27:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मौनी रॉय ने बॉयफ्रेंड को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 11:54AM | Updated Date: Oct 15 2019 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुखियों में है। बीते दिनों ही मौनी ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। मौनी थाईलैंड में अपना बर्थडे मनाने गईं थीं। खबर आई थी कि मौनी ने अपना बर्थडे अपने बॉय़फ्रेंड के साथ मनाया है। दरअसल कहा जा रहा है कि, मौनी को एक बार फिर अपना लाइफ पार्टनर मिल गया हैं। मौनी रॉय की जिंदगी में नया प्यार आ गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मौनी रॉय के बॉयफ्रेंड का नाम सूरज नंबियार है, जो दुबई में बैंकर हैं।मौनी ने बॉयफ्रेंड के साथ ही थाईलैंड में बर्थडे मनाया।
 
अब मौनी ने इसी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।मौनी ने हाल ही में खुद खुलासा किया है कि आखिर उनका और सूरज का क्या रिश्ता है। रिपोर्ट के मुताबिक मौनी ने इंटरव्यू में कहा है कि, सूरज और वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। वह कुछ और दोस्तों के साथ मिलकर बस उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने गए थे। अफेयर की इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और वह अभी सिंगल हैं और फिलहाल वह अपने काम पर ही फोकस कर रही हैं। अब ऐसे में मौनी ने क्लिअर कर दिया है कि उनके औऱ सूरज के बीच कुछ ऐसा नहीं है। बता दें कि मौनी इससे पहले मोहित रैना को डेट कर चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »