18 Apr 2024, 07:10:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पहली बार अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आई माही विज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 1:12PM | Updated Date: Oct 10 2019 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री माही विज काफी समय से टीवी की दुनिया से दूर चल रही है। माही ने इसी साल एक बेटी के जन्म से पहली बार मां बनी। हालांकि उनके दो बच्चे पहले से ही गोद लिए हुए हैं। जन्म के बाद से माही अपने चाहने वालों को अपने बेटी की एक झलक दिखा चुकी हैं और हाल ही में माही विज अपनी दोनों बेटियों के साथ पहली दफा नजर आईं। माही विज ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में माही अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रही हैं। उनकी गोद ली हुई बड़ी बेटी उनके कंधे पर सर रख कर सोती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी बेटी को उन्होंने गोद ले रखा है। उनकी नवजात बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »