29 Mar 2024, 00:47:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ब्रेकअप के बाद श्रुति हासन ने डिलीट की बॉयफ्रेंड की सभी तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 12:07PM | Updated Date: Oct 10 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने हाल ही में अपने ब्रेकअप को लेकर बात की है। उनका कहना है कि उनको किसी भी तरह का कोई अफसोस नहीं हैं। साल 2000 में अपने फिल्म करियर की शुरुआत करने वाली श्रुति हासन पहली बार 2009 में बॉलीवुड की फिल्म लक में नजर आईं थीं। श्रुति हासन काफी समय से माइकल कोरसेल को डेट कर रहीं थीं लेकिन कुछ समय पहले ही दोनो अलग हो गए।
 
बॉलीवुड में फिल्म रमैया वस्तावैया से श्रुति हासन को पहचान मिली थी और लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। इस समय उनको फैंस को एक बड़े धमाके का इंतजार है। श्रति हासन ने कहा कि इस झटके से उन्होने काफी कुछ सीखा है और उनको किसी से कोई भी शिकायत नहीं हैं। कुछ समय पहले श्रुति हासन ने बॉयफ्रेंड की सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी थीं। श्रुति हासन इस समय किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और वो आखिरी बार 2017 में नजर आई थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »