24 Apr 2024, 17:15:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

डांस-ड्रेस के कारण कट्टरपंथियों के निशाने पर आईं ये अभिनेत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 1:13AM | Updated Date: Oct 10 2019 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तानी अभिनेत्री महविश हयात को हाल ही में पांच सर्वाधिक लोकप्रिय मुस्लिम महिलाओं में चुना गया था। उन्हें नार्वे में प्राइड ऑफ परफार्मेस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। अमेरिका के ह्यूस्टन में पाकिस्तानी कला जगत के एक अवार्ड फंक्शन में महविश को साथी कलाकार अहसन खान के साथ डांस पेश करना था। इसके रिहर्सल से जुड़ी तस्वीरें व वीडियो महविश ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वह गुलाबी रंग की एक अत्याधुनिक ड्रेस में डांस करतीं नजर आईं। 
 
उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "क्या यह आपको हॉट लगा....उनके कई प्रशंसकों को यह काफी पसंद आया, लेकिन कई अन्य अभिनेत्री पर 'अश्लीलाता' के नाम पर बरस पड़े। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, यह देखो, तमगए-इम्तियाज कैसे घूम रहा है। एक महिला यूजर ने लिखा, क्या इससे अधिक बेहूदा कुछ और हो सकता है? इस तरह से आप पाकिस्तान की संस्कृति को फैलाएंगी? एक अन्य ने लिखा, शर्म आनी चाहिए आपको. आप मुसलमान हैं. भारतीयों की नकल करना बंद करें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »