29 Mar 2024, 06:15:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मां वैष्णो के दरबार में पहुंचे सोनू निगम, भजन गाकर लोगों को....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 12:25AM | Updated Date: Oct 10 2019 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता और सिंगर सोनू निगम नवरात्रि के पावन अवसर पर मां वैष्णो के दरबार पहुंचे। इस मौके की कई तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त इंटरनेट पर छाई हुई है, जिसमें जम्मू के कटरा में मां के दरबार में सोनू को माथे पर 'जय माता दी' के पट्टे को बांधे गाते हुए देखा जा सकता है। माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को महानवमी के दिन किया गया था, जिसे नवरात्र के उत्सव का आखिरी दिन माना जाता है। सोनू ने हाल ही में ब्रिटेन में भी परफॉर्म किया जहां उन्हें वार्षिक 21वीं सेंचुरी आइकन अवार्ड्स में मैग्नीफिशियेंट परफॉर्मिग आर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »