29 Mar 2024, 18:00:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका का खुलासा - शादी में अंबानी परिवार से मिला था ये खास तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:56AM | Updated Date: Oct 8 2019 4:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म 'द स्काई इज पिंक' को लेकर सुर्खियों में है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्‍म का प्रमोशन करने द कपिल शर्मा शो में पहुंची। इस दौरान प्रियंका ने कई खुलासे किए। ऐसे में कपिल ने उनसे पूछा कि उनकी शादी में कई बड़े बड़े लोग आए थे। जिनमे अंबानी भी शामिल थे। ऐसे में उनको उन लोगों की तरफ से क्या क्या तोहफे मिले। इन अमीर लोगों ने लिफाफे में कितने रुपये दिए आपको? 
 
कपिल के इस सवाल पर प्रियंका ने काफी शानदार जवाब दिया। प्रियंका ने कहा- 'मेरी शादी में सिर्फ 180 गेस्ट आए थे। जिसमे से 120 लोग परिवार के थे। रही बात लिफाफे की तो मुझे आधे लिफाफे भी नहीं मिले। लेकिन मुझे लोगों का ढेर सारा प्यार मिला, जिसकी मुझे जरूरत थी।' 
प्रियंका के जवाब पर भी कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझे लगता था कि ये लोग इतने अमीर हैं तो इनके खुद के 25 हजार के नोट होंगे और वो लोग दो हजार के नोट नहीं रखते होंगे।'
 
कपिल की बात सुनकर सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े। गौरतलब है कि द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका के अलावा रोहित सराफ, फरहाना अख्तर और जायरा वसीम नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आएशा चौधरी के जीवन पर आधारित है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »