28 Mar 2024, 18:03:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। विवादित गाने को लेकर मुकदमा झेल रहे रैप सिंगर हनी सिंह को कोर्ट से राहत मिल गई है। नागपुर न्यायालय ने हनी सिंह को विदेशों में आयोजित होने वाले कांसर्ट में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है। हनी सिंह के वकील ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि उनके मुवक्किल के कई संगीत कार्यक्रम विदेशों में पेंडिंग हैं, इसलिए उन्‍हें विदेश जाने की अनुमति दी जाए। कार्ट ने अर्जी को स्‍वीकार कर लिया है।
 
बता दें कि, कुछ वर्ष पूर्व व्यवसायी आनंदपाल सिंह जब्बल ने हनी सिंह और अन्य के खिलाफ पिछले वर्ष शहर के पांचपावली पुलिस थाने में शिकायत की थी। आरोप था कि, हनी सिंह अश्लील गाने गाते हैं। इसमें हनी सिंह और बादशाह के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट 67, 67-अ के तहत एफआईआर दर्ज की थी। हनी सिंह को सशर्त अग्रिम जमानत दी गई थी।
 
शर्तों के मुताबिक वे बगैर कोर्ट को जानकारी दिए विदेश नहीं जा सकते थे, तब  हनी सिंह ने न्यायालय की शरण ली थी।  कोर्ट ने उन्हें यात्रा की सारी पुख्ता जानकारी और संपर्क जमा करने के आदेश देकर विदेश जाने की अनुमति दी। याचिकाकर्ता की ओर से एड. अतुल पांडे, एड. आशीष किल्लेदार और एड. अतुल जोशी ने पक्ष रखा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »