29 Mar 2024, 15:37:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के पति का नाम आनंद आहूजा हैं। इसको लेकर सोनम कपूर का कहना है कि वह 'आनंद' नाम को अपने लिए लकी मानती है। उन्होंने बताया कि कैसे आनंद उनके जीवन में लकी है। यह आनंद उनके पति आनंद आहूजा नहीं बल्कि उनके मिलने से पहले ही यह नाम उनके लिए लकी रहा है।
 
सोनम ने बताया कि सिर्फ उनके पति आनंद ही नहीं बल्कि आनंद नाम ही उनके लिए लकी है। उनकी पहली फिल्म रांझणा जिसने उनके बारे में लोगों का नजरिया बदल दिया, वह आनंद एल राय ने डायरेक्ट की थी। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी फिल्म नीरजा भी राजेश खन्ना की आनंद की वजह से हिट साबित हुई थी।
 
सोनम कपूर ने कहा, 'राजेश खन्ना की फिल्म आनंद मेरी फेवरिट फिल्मों में से एक है। नीरजा अमिताभ बच्चन की फैन थीं लेकिन हमने फिल्म में आनंद को लिया। फिल्म का पहला और आखिरी डायलॉग इसी का था।' सोनम कपूर ने बताया कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही वह आनंद आहूजा से मिली थीं। उन्होंने कहा कि उनके पति आनंद आहूजा उनके लिए लकी हैं। उनकी तरह लाइफ पार्टनर मिलना वरदान से कम नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »