16 Apr 2024, 17:17:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

55 किलो की आलिया ने उठाया 70 किलो वजन, फैंस हुए हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 11:48AM | Updated Date: Sep 18 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट का एक फिटनेस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान हैं। वीडियो में आलिया डेडलिफिटिंग करती नजर आ रही है। बता दें इस दौरान आलिया ने 70 किलो वजन उठाया हुआ है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।
 
आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'इंशाल्लाह' के साथ आलिया ने राजामौली द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' (RRR) को भी साइन किया है। इन दोनों फिल्मों को लेकर वो बेहद उत्साहित हैं। दोनों ही फिल्म प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए आलिया ने कहा, 'मेरे लिये इन दोनों निर्देशकों के साथ काम करना बहुत बड़ी बात है। इन दोनों में एक समानता है कि वह अपनी फिल्मों के प्रति जुनूनी हैं। मुझे कभी यकीन नहीं था कि मैं उनकी किसी भी फिल्म का हिस्सा बनूंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »